Homebig newsचमोली में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, बारात से...

चमोली में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, बारात से लौट रहे थे सभी

chamoli accident

चमोली में गुरूवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां देवाल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

चमोली में खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक मोपाटा गांव में बारात में शामिल होकर कुछ लोग अपने घर वापस आ रहे थे। काफी पैदल चलने के बाद वो मुख्य सड़क पर पहुंचे थी। यहां पर उन्हें अपने ही गांव के नारायण सिंह की कार दिखी और वो इसमें सवार हो गए। इस से पहले चालक कार में सवार होता कार खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार ढलान पर खड़ी थी इसी कारण ये हादसा हुआ।

घायलों की हालत बताई जा रही है गंभीर 

chamoli में हुए हादसे में चौड़ गांव की बसंती देवी 38 पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी 48 पत्नी स्व. मान सिंह की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह 65 पुत्र वादर सिंह ने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया।

जबकि कोटेड़ा गांव निवासी ज्योति 22 और चौड़ गांव के खिलाप सिंह 63 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular