Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड चारधाम को लेकर श्रद्धालुओं में बढ़ रहा उत्साह, 24 दिन की यात्रा...

चारधाम को लेकर श्रद्धालुओं में बढ़ रहा उत्साह, 24 दिन की यात्रा में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए चारधाम व हेमकुंड साहिब के दर्शन।

देहरादून – चारधाम यात्रा को 24 दिन का समय पूरा हो गया है। लेकिन धामों में दर्शन के लिए श्रद्वालुओं की भीड़ कम नहीं हुई है। चारधाम यात्रा प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 15.67 लाख श्रद्वालु चारधामों व हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के शुरूआती 10 दिन में जहां दर्शन करने वालों की संख्या 5.69 लाख से अधिक थी।

वहीं 14 दिन में 9.97 लाख से ज्यादा ने दर्शन किए हैं। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई और हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू हुई। चारधाम यात्रा के शुरूआती 10 दिन में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 5.69 लाख अधिक श्रद्वालुओं ने दर्शन किए।

धामों में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ने और यात्रा मार्गों पर घंटों जाम लगने से सरकार व प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऑफलाइन पंजीकरण पर भी रोक लगाई थी। एक जून से फिर से आफलाइन पंजीकरण खोल दिए गए। यात्रा मार्गों में अब जाम की पहली जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन धामों में दर्शन के लिए काफी भीड़ है।

अब तक का हाल

धाम                        पंजीकरण                          दर्शन कर चुके

केदारनाथ                11.81 लाख                       6,27,213

बदरीनाथ                11.06 लाख                       3,79,042

गंगोत्री                   6.48 लाख                        2,75,210

यमुनोत्री                  5.68 लाख                       2,85,631

हेमकुंड साहिब           1.30 लाख                        23,425

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2