Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना , मैदानो में...

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने की संभावना , मैदानो में शुष्क रहेगा मौसम…..

देहरादून : उत्तराखंड में शनिवार को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में मौसम में होने वाली यह हल्की तब्दीली मैदान क्षेत्रों में कोई खास असर नहीं डालेगी।

मौसम के भविष्यवाणियों के अनुसार, 11 फरवरी तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इस समय तक मौसम में कोई बड़ी गतिविधि नहीं होने की संभावना है।

वहीं, बीते कुछ सालों से बदलते मौसम के पैटर्न का स्पष्ट असर प्रदेश के तापमान पर देखा जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बन्स) उत्तराखंड तक नहीं पहुंच पा रहा है। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों में, जिससे दिन और रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का कारण बनती हैं, लेकिन हाल के दिनों में यह हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम रही हैं। यही कारण है कि जनवरी के बाद फरवरी में भी न तो बारिश हो रही है और न ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular