Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने देर...

ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, एसडीआरएफ ने देर रात चलाया रेस्क्यू अभियान।

टिहरी – उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में एक सड़क हादसे की घटना में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा, जिसमे वाहन चालक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

स्थानीय पुलिस एसआई जगमोहन सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गहरी खाई में फंसे वाहन चालक को सुरक्षित निकाला। उक्त वाहन (HR 38 W 9044) श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था जिसमें वाहन चालक ही मौजूद था। एसडीआरएफ टीम द्वारा देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच कड़ी मशक्कत करते हुए वाहन में फंसे हुए व्यक्ति को बाहर निकाला तथा रोप स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। घायल चालक का नाम दीप चंद है जो उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के सुंदरपुर खालसा का रहने वाला है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular