Homeराज्यउत्तराखण्डथराली में शौर्य महोत्सव की देशभक्ति से गूंज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

थराली में शौर्य महोत्सव की देशभक्ति से गूंज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि….

थराली (चमोली): थराली क्षेत्र में तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव की शुरुआत अमर बलिदानी भवानी दत्त जोशी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सेना के जवानों ने बैंड की धुनें बजाईं, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

May be an image of 2 people, temple and textमुंदोली राइडर्स क्लब ने मुंदोली से चेपड़ों तक साइकिल यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं देवाल क्षेत्र की धाविका सरोजिनी कोटेड़ी ने 26 किलोमीटर दौड़ लगाकर वीर शहीदों को नमन किया।

May be an image of 2 people, temple and textमहोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और थराली विधायक भूपालराम टम्टा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज का भारत, नया भारत है, जो दुश्मनों को घर में घुसकर जवाब देने में सक्षम है।

May be an image of 3 people, dais and textमुख्यमंत्री ने शहीद भवानी दत्त जोशी स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की और तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस मौके पर अमर बलिदानियों के परिजनों और वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular