Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीमाँगा स्कूल मिल रहा शराब का ठेका , हर्षिल में तीर्थ पुरोहितों...

माँगा स्कूल मिल रहा शराब का ठेका , हर्षिल में तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय ग्रामीणों ने किया विरोध…..

 उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हर्षिल में मां गंगा के शीतकालीन प्रवास के पास शराब का ठेका खोलने की सरकारी योजना पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध जताते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ ही दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस क्षेत्र का दौरा किया था और इसे अध्यात्मिक ज्ञान का भंडार बताया था। इसके बावजूद, अब यहां शराब का ठेका खोला जा रहा है, जो स्थानीय संस्कृति और धार्मिक महत्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि जब इस क्षेत्र के लोग एक सेन्टर स्कूल की मांग कर रहे थे, तो बदले में उन्हें शराब का ठेका दिया जा रहा है, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

गंगोत्री धाम के नजदीक शराब का ठेका खोलने के निर्णय को लेकर तीर्थ पुरोहित और सभी आठ गांव के लोग एकजुट हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस ठेके का टेंडर निरस्त नहीं किया जाता है, तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि यह फैसला उनके धार्मिक विश्वासों और क्षेत्र की शांति को प्रभावित कर रहा है। उनका मानना है कि इस निर्णय से पर्यटन और तीर्थ यात्रा पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular