Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी जारी रह सकता उत्तराखंड के कुछ जिलो में बारिश का...

आज भी जारी रह सकता उत्तराखंड के कुछ जिलो में बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग ने किया अलर्ट…..

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर चल रहा है. मई महीने की शुरुआत जोरदार बारिश से हुई. आज 2 मई को भी पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. 2 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होगी. 3 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जारी किया गया है.

जिन जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है, उनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल शामिल हैं. कुमाऊं मंडल के जिलों में पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले शामिल हैं. जिन 2 जिलों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है, उनमें एक जिला गढ़वाल मंडल का हरिद्वार और दूसरा जिला कुमाऊं मंडल का उधम सिंह नगर है. जिन 3 जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है, उनमें गढ़वाल मंडल से देहरादून और कुमाऊं मंडल से चंपावत और नैनीताल शामिल हैं. बारिश का ये दौर पूरे हफ्ते जारी रहेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular