Tuesday, March 3, 2026
Home Government राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित निःशुल्क डेंटल कैंप की सराहना...

राज्यपाल ने पूर्व सैनिकों के लिए आयोजित निःशुल्क डेंटल कैंप की सराहना की l

देहरादून: राजभवन में शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून के कर्नल संजीव दत्ताना ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की जानकारी दी।

कर्नल दत्ताना ने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए आयोजित इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को विशेष सुविधा मिली।

राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की देखभाल करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और भविष्य में भी आयोजित होने चाहिए। राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिविल नागरिकों को भी सुविधा प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2