Homeअध्यात्मआस्थापंचकेदारों में तीसरे केदार श्री तुंगनाथ के कपाट खुले, भक्तों का उमड़ा...

पंचकेदारों में तीसरे केदार श्री तुंगनाथ के कपाट खुले, भक्तों का उमड़ा सैलाब !

चमोली: पंचकेदारों में प्रसिद्ध और हिमालय क्षेत्र के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर स्थित श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज कर्क लग्न के शुभ मुहूर्त में विधिविधान और पूजा अर्चना के साथ खोल दिए गए। इस अवसर पर सैकड़ों भक्तों के जयकारों और “हर हर महादेव” के उदघोष से तुंगनाथ मंदिर गूंज उठा। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन कर सकेंगे।

आज सुबह 8 बजे तुंगनाथ जी की डोली चोपता से प्रस्थान कर 11 बजे तुंगनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर पहुँचने पर सबसे पहले डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा की, और फिर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस पावन अवसर पर मुख्य पुजारी लंबोदर प्रसाद मैठाणी ने कहा कि तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज शुभ मुहूर्त में खुल गए हैं, और उन्होंने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं से मंदिर के दर्शनों की अपील की।

अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद्रा ने भी इस अवसर पर कहा कि चार धाम के अलावा उत्तराखंड में कई भव्य तीर्थ स्थल और पर्यटक स्थल हैं, जिन्हें सभी को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने पर्यटकों से अपील की कि वे उत्तराखंड की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखें।

बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान तुंगनाथ जी के दर्शन किए और अपने अनुभव साझा किए। श्रद्धालुओं का कहना था कि तुंगनाथ धाम में आने से मन को शांति मिलती है और यहां का वातावरण बेहद दिव्य और आस्थापूरित है।

#TungnathTemple #ThirdKedarnath #OpeningCeremony #HimalayanPilgrimage #DevotionalJourney

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular