Homeराज्यउत्तराखण्डफायरिंग मामले में चैंपियन को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक...

फायरिंग मामले में चैंपियन को कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, विधायक उमेश भी जल्द होंगे कोर्ट में पेश…

हरिद्वार – खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में फायरिंग करने के आरोप में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को आज, 27 जनवरी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। सीजीएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। वहीं, खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आपको बता दें कि रविवार, 26 जनवरी को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय में घुसकर फायरिंग की थी। इस दौरान उनके समर्थकों ने उमेश कुमार के स्टाफ के साथ भी मारपीट की थी। इस हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घटनाक्रम को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। फायरिंग के बाद कुंवर प्रणव सिंह देहरादून फरार हो गए थे।

विधायक उमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह और उनके कुछ समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने कुंवर प्रणव सिंह और उनके चार साथियों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए थे। पुलिस ने रात को ही कुंवर प्रणव सिंह को हरिद्वार वापस लाकर मेडिकल करवाया और फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

सीजीएम कोर्ट ने कुंवर प्रणव सिंह और उनके चार साथियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजते हुए उन्हें हरिद्वार के जिला कारागार रोशानाबाद भेज दिया।

#UmeshKumar #KunwarPranavSinghChampion #FiringCase #Haridwar #PoliceAction #JudicialCustody #PoliticalClash #LawAndOrder #CrimeNews

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular