Homeउत्तराखण्डचमोलीमरीज ले जाने वाली 108 एम्बुलेंस खुद मांगने लगी इलाज ,धक्के से...

मरीज ले जाने वाली 108 एम्बुलेंस खुद मांगने लगी इलाज ,धक्के से हुई दुरुस्त !

थराली, चमोली : आपातकालीन सेवा देने वाली 108 एम्बुलेंस खुद ‘आपात स्थिति’ में आ गई जब थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रवाना हुई एम्बुलेंस थराली मुख्य बाजार में खराब हो गई। सौभाग्य से उस वक्त एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, लेकिन स्थानीय लोगों को धक्का लगाकर एम्बुलेंस को सड़क किनारे करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, 108 सेवा की यह एम्बुलेंस देवाल तिहारे के एक मरीज को बागेश्वर ले जाने जा रही थी, लेकिन थराली बाजार में तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते में रुक गई। करीब आधे घंटे बाद अचानक एम्बुलेंस फिर से स्टार्ट हो गई, लेकिन इस दौरान पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में 108 एम्बुलेंस की बार-बार खराब होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। समय पर सर्विसिंग न होना और जर्जर हालत इन वाहनों को खुद ‘बीमार’ बना रही है। कई बार इस तरह की देरी के कारण मरीजों की जान तक जोखिम में पड़ चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular