Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में गुलदार का आतंक, वन विभाग ने बमुश्किल...

हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में गुलदार का आतंक, वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू…

हरिद्वार – हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आतंक मचाने वाले गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने काबू कर लिया है। वन विभाग की टीम ने चमरिया गांव के पास से गुलदार का रेस्क्यू किया और उसे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।

यह गुलदार पिछले कुछ दिनों से लालढांग क्षेत्र की आबादी वाले इलाकों में घुसकर लोगों में दहशत फैला रहा था। ग्रामीणों को डर था कि कहीं यह गुलदार किसी इंसान को अपना शिकार न बना ले।

गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा गया
वन विभाग ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया और फिर गन्ने के खेत में जाल डालकर उसे पकड़ लिया। बाद में उसे चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेजा गया, जहां कुछ दिन के परीक्षण के बाद उसे फिर से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

आठ वर्षीय गुलदार का आतंक
चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने बताया कि “आठ वर्षीय नर गुलदार पिछले कई दिनों से आतंक मचाए हुए था। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक वन कर्मी भी घायल हुआ था, लेकिन आज कड़ी मेहनत के बाद इसे काबू कर लिया गया है।”

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
गुलदार को पकड़े जाने के बाद, ग्रामीणों ने वन विभाग का धन्यवाद किया और राहत की सांस ली। अब उन्हें उम्मीद है कि क्षेत्र में शांति रहेगी और इस गुलदार के आतंक से मुक्ति मिल गई है।

#Haridwar #WildlifeRescue #LeopardRescue #ForestDepartment #LeopardCaught #WildlifeProtection #AnimalRescue #RuralRelief #SafetyFirst

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular