Tuesday, March 10, 2026
Home Uncategorized कल से शुरू होगा श्रोत महोत्सव 2025, मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी करेंगे...

कल से शुरू होगा श्रोत महोत्सव 2025, मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी करेंगे शुभारंभ

श्रोत महोत्सव 2025

राजधानी देहरादून में कल से श्रोत महोत्सव 2025 का शुभारंभ होने जा रहा है। भारत की कला, शिल्प और संस्कृति के भव्य समागम के लिए देहरादून तैयार है। तारा जोशी फाउंडेशन द्वारा श्रोत महोत्सव 2025 का आयोजन 7 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक देहरादून के परेड ग्राउंड में किया जाएगा।

देहरादून में कल से शुरू होगा श्रोत महोत्सव 2025

श्रोत महोत्सव 2025 का आगाज कल से होगा। सात दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव देश भर से 100 से अधिक कारीगरों, कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों को एक मंच पर लाएगा। इस महोत्सव का प्राथमिक उद्देश्य भारत के पारंपरिक हथकरघे, हस्तशिल्प, लोक संगीत, नृत्य और ग्रामीण कलात्मकता को पुनर्जीवित और बढ़ावा देना है।

मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी करेंगे शुभारंभ

महोत्सव का उद्घाटन 7 अक्टूबर 2025 को मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी के कर-कमलों द्वारा होगा। उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद, राजस्थान के महान लोक संगीत उस्ताद, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान मांगणियार द्वारा एक विशेष उद्घाटन प्रस्तुति दी जाएगी।

ये होगी महोत्सव की खासियत

ये पहल कारीगरों को आधुनिक दर्शकों के साथ जोड़कर “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सशक्त करती है। इस वर्ष के संस्करण में विशेष रूप से कार्यशालाएँ (workshops), लाइव शिल्प प्रदर्शन, युवा-केंद्रित सत्र और शाम को प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2