Tuesday, March 10, 2026
Home अध्यात्म हरिद्वार में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी के लिए किया गया...

हरिद्वार में अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की वापसी के लिए किया गया विशेष पूजन I

हरिद्वार: अंतरिक्ष से लौट रहे कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी के लिए धर्मनगरी हरिद्वार में आज विशेष पूजन किया गया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पुरी महाराज के सान्निध्य में शिवलिंग पर मंत्रोच्चारण के साथ 21 लीटर दूध से अभिषेक किया गया।

पूरे विधि-विधान से संपन्न इस पूजन में देशवासियों की ओर से मंगलकामनाएं अर्पित की गईं। यह पहली बार है जब हरिद्वार में किसी अंतरिक्ष यात्री की सुरक्षित वापसी के लिए ऐसा धार्मिक आयोजन हुआ हो।

जानकारी के अनुसार, शुभांशु शुक्ला की वापसी आज कैलिफोर्निया के तट पर ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के माध्यम से होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2