Homeराज्यउत्तराखण्डसैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्यधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन सैन्यधाम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को डेडलाइन के भीतर सैन्य धाम के निर्माण के दिए निर्देश।

देहरादून – सुबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को फरवरी 2024 की डेडलाइन के भीतर सैन्य धाम के निर्माण कार्य को किसी भी हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण से संबंधित सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा पर पूरा करने के सख्त निर्देश भी दिए। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा लगभग 75 प्रतिशत सैन्य धाम का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

उन्होंने कहा किसी भी हाल में 25 फरवरी तक सैन्य धाम जनता को समर्पित किया जायेगा। मंत्री ने कहा शहीद सम्मान यात्रा के बाद भी उत्तराखण्ड के कई जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को सभी शहीद सम्मान यात्रा के बाद शहीद हुए शहीदों के नाम का आंकड़ा तैयार करने के भी निर्देशित किया ताकि सभी का नाम सैन्यधाम में ससम्मान प्रदर्शित हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular