Homeराज्यउत्तराखण्ड11 दिनों तक मनेगा सिल्वर जुबली का जश्न, 11 अलग-अलग स्थानों पर...

11 दिनों तक मनेगा सिल्वर जुबली का जश्न, 11 अलग-अलग स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

Uttarakhand isthapana diwas

नौ नवंबर को उत्तराखंड 25 साल का होने जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस की सिल्वर जुबली को सरकार धूमधाम से मना रही है। 11 दिनों तक सिल्वर जुबली का जश्न मनाया जाएगा और खास बात ये है कि ये जश्न 11 अलग-अलग स्थानों पर मनाया जाएगा।

11 दिनों तक मनेगा सिल्वर जुबली का जश्न

उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती का जश्न 11 दिनों तक मनाया जाएगा। जिसमें संस्कृति, कला के विभिन्न रंग नजर आएंगे। इसके साथ ही राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने पर विधानसभा के विशेष सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार उत्तराखंड के सदन को संबोधित करेंगी।

आपको बता दें कि विधानसभा के इतिहास में दूसरी बार ऐसा होने जा रहा है जब विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा। इससे पहले मई 2015 में पहली बार पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी ने विशेष सत्र में संबोधित किया था।

पीएम मोदी भी आएंगे उत्तराखंड 

राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव यादगार होने जा रहा है क्योकिं इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। ऐसा पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री राज्य स्थापना दिवस पर राज्य वासियों का उत्साहवर्धन करेंगे। 11 नवंबर को एफआरआई में रजत जयंती उत्सव समारोह होगा जिसमें पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे।

11 अलग-अलग स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर से 11 नवंबर को तक कार्यक्रम किए जाएंगे। सचिव विनोद कुमार सुमन ने 11 दिन के कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना की सिल्वर जुबली का जश्न 11 दिन तक देहरादून से लेकर पंतनगर तक चलेगा।

1 नवंबर : सीएम आवास में शाम को ईगास, इसके बाद सांस्कृतिक केंद्र गढ़ी कैंट में कॉमेडी फेस्ट होगा।

2 नवंबर : पर्यटन विभाग की जौलीकॉंग, आदि कैलाश में अल्ट्रा मैराथन, शाम को कॉमेडी फेस्ट का कार्यक्रम गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में।

3 नवंबर : विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति का अभिभाषण, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कॉमेडी फेस्ट का समापन।

4 नवंबर : विधानसभा के विशेष सत्र का दूसरा दिन, काशीपुर में नगर निकायों के मेयर-अध्यक्षों का सम्मेलन, गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में शाम को कार्यक्रम।

5 नवंबर : दून विवि में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, हरिद्वार में खेल विभाग की हॉकी व पारंपरिक खेल चैंपियनशिप, शाम को गढ़ी कैंट सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

6 नवंबर : हरिद्वार में संत सम्मेलन, आईटीआई निरंजनपुर दून में रोजगार मेला, परेड ग्राउंड में युवा महोत्सव, रामनगर नैनीताल में जन-वन उत्सव, हल्द्वानी में पूर्व सैनिक सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

7 नवंबर : पंतनगर में कृषक सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

8 नवंबर : तहसील मुख्यालय, जनपद मुख्यालय पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मेलन व सम्मान, हल्द्वानी में महिला सम्मेलन और शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

9 नवंबर : पुलिस लाइन में रैतिक परेड, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

10 नवंबर : देहरादून में शीतकालीन पर्यटन से संबंधित हितधारकों का सम्मेलन, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

11 नवंबर : राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह मुख्य कार्यक्रम एफआरआई में, शाम को गढ़ी कैंट स्थित सांस्कृतिक केंद्र में कार्यक्रम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular