Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीगंगोत्री यात्रा मार्ग का सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय ने किया निरीक्षण, सुरक्षा...

गंगोत्री यात्रा मार्ग का सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा……

उत्तरकाशी : सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड शासन डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय अपने उत्तरकाशी भ्रमण के दौरान गंगोत्री धाम और मार्ग पर किए गए कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की। सचिव डॉ.पाण्डेय गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के बाद उत्तरकाशी स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पहुंचे और पत्रकारों से प्रेस वार्ता की।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा बताया की मार्ग पर सुरक्षा से संबंधित लगभग सभी कार्य कर लिए गए है और जहां कहीं कार्य किया जा रहा है उस कार्य को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुव्यवस्था और सुगमता के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। सीमा सड़क संगठन द्वारा भी मार्ग पर रिसरफेसिंग और पेचवर्क का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के कार्य को लेकर कहा कि इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। 5 पैकेज में प्रस्तावित चौड़ीकरण कार्य के 3 पैकेज का फॉरेस्ट क्लियरेंस अंतिम चरण है। उन्होंने सड़क निर्माण में उच्च स्तर की निर्माण सामग्री प्रयोग करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता पूर्ण किए जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular