Homeराज्यउत्तराखण्डअभय शर्मा हत्याकांड में फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वारदात में...

अभय शर्मा हत्याकांड में फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक भी की बरामद….

हरिद्वार: श्यामपुर पुलिस ने अभय शर्मा हत्याकांड में फरार दूसरे आरोपी नागेंद्र को रानीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है। इससे पहले मुख्य आरोपी नीरज शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

24 नवंबर को श्यामपुर क्षेत्र में रवासन नदी के किनारे एक अज्ञात शव मिला था, जिसका चेहरा कुचला हुआ था और गला जैकेट की डोरी से घोंटकर हत्या की गई थी। शव की पहचान बाद में पश्चिमी दिल्ली निवासी अभय शर्मा उर्फ हनी के रूप में हुई। जांच में यह सामने आया कि आरोपी उसे बाबा से सट्टे का नंबर दिलाने का झांसा देकर हरिद्वार लाए थे, जहां उन्होंने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नीरज शुक्ला को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब दूसरे आरोपी नागेंद्र की गिरफ्तारी से इस जघन्य हत्याकांड का पटाक्षेप हो गया है।

श्यामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें न्याय के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular