बड़ी खबर! सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, अगली सुनवाई होगी 19 मार्च को

SUPREME COURT ORDER ON UGC ACT: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की नई नियमावली पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। यह नियम साल 2026 से उच्च शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू किए जाने थे। लेकिन, इन नियमों को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे थे, जिसके बाद मामला न्यायालय तक पहुंचा।

UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक 

दरअसल, नई नियमावली को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया था। इसे लेकर SC, ST और OBC से जुड़ी इस नियमावली पर सवाल उठाए गए और याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की। याचिका में नियमों को असंवैधानिक बताते हुए इन्हें लागू न करने की मांग की गई थी।

अगली सुनवाई तक पुराने नियम होंगे प्रभावी 

मामले की सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमल्या बागची की पीठ ने अगली सुनवाई तक UGC के नए नियमों पर रोक लगाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि फिलहाल पुराने नियम ही प्रभावी रहेंगे। अब इस महत्वपूर्ण मामले पर अगली सुनवाई 19 मार्च को की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here