Homeराज्यउत्तराखण्डसड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़, सीएम धामी ने...

सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़, सीएम धामी ने किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए दौड़

सड़क सुरक्षा जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए देहरादून में आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का सीएम धामी ने फ्लैग ऑफ किया। विभिन्न आयु वर्गों के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई।

पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य – सीएम धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular