Homeराज्यउत्तराखण्डरुद्रपुर: तीनपनी स्थित टायर के गोदाम में लगी आग, सैकड़ों के टायर...

रुद्रपुर: तीनपनी स्थित टायर के गोदाम में लगी आग, सैकड़ों के टायर समेत बिल्डिंग ध्वस्त

rudrapur aagरुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में टायर की फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। टायर फैक्ट्री और गोदाम में आग लगने से सैकड़ों टायर और बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई है।

रुद्रपुर के तीनपानी में टायर के गोदाम में भीषण आग

रुद्रपुर में तीनपानी के पास एक टायर की फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से सैकड़ों टायर जलकर राख हो गए। इसके साथ ही पूरी बिल्डिंग भी ध्वस्त हो गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रुद्रपुर में गुरप्रीत सिंह, निवासी कनकपुर की बसंत विहार तीनपानी के पास भदईपुरा में गुरप्रीत इंटरप्राइजेज के नाम से टायरों की फैक्ट्री और गोदाम है। गुरूवार रात वो गोदाम बंद कर अपने घर चले गए थे।

कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू

आज शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लोगों ने गोदाम से धुआं उठता हुआ देखा। जिसके बाद उन्होंने गुरप्रीत सिंह और फिरबृजद को आग लगने की सूचना दी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

अग्निकांड में सैकड़ों टायर जल कर खाक

जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक सैकड़ों टायर जल कर ख़ाक हो गए थे। साथ ही पूरी बिल्डिंग भी ध्वस्त हो चुकी है। गुरप्रीत सिंह की फर्म पूरे कुमाऊं में टायरों की सप्लाई करती है। अभी आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। सीएफओ इशान कटारिया ने बताया कि प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शाट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular