Homeराज्यउत्तराखण्डRUDRAPUR ACCIDENT: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

RUDRAPUR ACCIDENT: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर में नैनीताल-दिल्ली हाईवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्द्वानी से रामपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार इरशाद (निवासी असीमपुर, रामपुर) गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद उसे एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है.

यात्री सुरक्षित, पुलिस ने संभाली स्थिति

दूसरी ओर, राहत की बात ये रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए. हालांकि, अचानक हुई टक्कर से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया. साथ ही, यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. इसके साथ ही, वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे सड़क पर सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular