रुद्रप्रयाग: पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा ‘सराहनीय सेवा पदक’ 

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के लिए आज का दिन अत्यन्त हर्ष और गौरव का क्षण लेकर आया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 से पूर्व देश भर के पुलिस बलों और पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की गई है। इस सूची में रुद्रप्रयाग जिले में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (Dy.SP) प्रबोध कुमार घिल्डियाल का नाम भी शामिल है।

रुद्रप्रयाग में तैनात DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक’ 

DSP घिल्डियाल को उनकी विशिष्ट और समर्पित सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक (Meritorious Service Medal – MSM) से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। DSP प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपने सेवाकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण और जन-सेवा में अनुकरणीय कार्य किया है। उनकी इसी कार्यकुशलता और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें इस उच्च सम्मान के लिए चयनित किया है।

एसपी रुद्रप्रयाग ने दी बधाइयाँ 

​इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रबोध कुमार घिल्डियाल को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। ​एसपी रुद्रप्रयाग ने अपने संदेश में कहा DSP घिल्डियाल को मिला ये पदक उनकी वर्षों की मेहनत और ईमानदारी का प्रतिफल है। ये न केवल उनके लिए बल्कि पूरी रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गौरव की बात है। इससे पुलिस बल के अन्य कर्मियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।”

रुद्रप्रयाग पुलिस के लिए गौरव का क्षण 

​जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुलिस उपाधीक्षक महोदय को इस स्वर्णिम उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here