Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी में बवाल, मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली, पुलिस ने लगाई...

उत्तरकाशी में बवाल, मस्जिद हटाने को लेकर जनाक्रोश रैली, पुलिस ने लगाई बैरियर।

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में मस्जिद हटाने के विरोध में धार्मिक संगठन द्वारा जनाक्रोश रैली निकाली जा रही है। इस रैली के कारण स्थानीय बाजार बंद कराए गए हैं और पुलिस ने रैली को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाए हैं।

स्थानीय धार्मिक संगठन द्वारा मस्जिद को अवैध घोषित किया जा रहा है, जबकि जिला प्रशासन ने इसे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से नहीं बने होने की पुष्टि की है। इस मामले में प्रशासन की प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की जा चुकी है, लेकिन संगठन इसका विरोध जारी रखे हुए है।

पुलिस ने रैली को नियंत्रित करने के लिए सिंगल तिराहा, भटवाड़ी रोड और भैरव चौक पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। तीन प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं, लेकिन लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।

#Uttarkashi #Mosque #Removal #Protest #PublicOutrage #Rally #PoliceBarriers #Religious #Organization #DistrictAdministration #IllegalConstruction #LocalMarket #Shutdown

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular