Sunday, March 8, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हल्द्वानी में नहीं थम रहे सड़क हादसे, तेज रफ़्तार कार ने तीन...

हल्द्वानी में नहीं थम रहे सड़क हादसे, तेज रफ़्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, बाइकसवार की हालत गंभीर…

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बढ़ते हादसों को लेकर पुलिस प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सड़क हादसों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सड़क हादसे लगातार हो रहे हैं।


आज फिर से एक सड़क हादसा हुआ, यह घटना मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलुवागांजा रोड की है। जहां एक कार सवार ने दो कारों और एक मोटरसाइकिल को तेज टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे, और सभी गाड़ियों को क्रेन के जरिए कब्जे में लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस युवक ने तेज टक्कर मारी, व नशे में था, जिसके मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

#HaldwaniAccident #RoadSafety #PoliceAction #RTODepartment #DrinkAndDrive #MotorcycleAccident #HaldwaniNews #CrimeAlert #TrafficRules

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2