Homeराज्यउत्तराखण्डडीएम ने किया सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने...

डीएम ने किया सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण, अनियमितताएं मिलने पर लगाई फटकार

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं और गंभीर अनियमितताओं पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

डीएम ने किया सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने पूछा कि आपके सम्पति मूल्य आंकलन 47-ए का कोई ज्ञान नही तो स्टाम्प शुल्क कैसे किया तय, किसने तुम्हे निबंधक के बदले अधिकार दिए। उन्होंने इस पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

करोड़ों की स्टाम्प चोरी की संभावना

औचक निरीक्षण के दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश में गंभीर अनियमितताएं उजागर हुई। सब रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा विलेखों का निबंधन किया जाना पाया गया। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्री बरामद हुई। जिससे करोड़ों की स्टाम्प चोरी भी संभावना है। इस पर विस्तृत आख्या शीघ्र मांगी गई।

जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर करवाया जब्त

कूटरचित विलेख पर डीएम ने कम्प्यूटर जब्त करवया और तहसील प्रशासन के सुपुर्द किया। मूल अभिलेख लौटाने रजिस्ट्री की नकल देने को हजारों लोग परेशान हो रहे थे। निरीक्षण दौरान कार्यालय में घोस्ट कार्मिक मिला जिसका न कोई नियुक्ति पत्र न उपस्थिति पंजिका में नाम था। इस जिपर जिलाधिकारी ने कार्मिकों का रिकार्ड तलब कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular