Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीयमुनोत्री में आफत के बीच रेस्क्यू जारी, मलबे में दबे सपने...

यमुनोत्री में आफत के बीच रेस्क्यू जारी, मलबे में दबे सपने – दो की मौत, कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी ज़िले के यमुनोत्री धाम मार्ग पर नौकैंची के पास हुए भूस्खलन हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें जानकीचट्टी से घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

इस घटना को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

जिलाधिकारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण करने का निर्णय लिया है। वह मौके पर रवाना हो चुके हैं और आज घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों व वर्तमान हालात की समीक्षा करेंगे।

प्रशासन की ओर से लगातार राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है और मार्ग को शीघ्र बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular