Homeराज्यउत्तराखण्डगणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी ने CM आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज,...

गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री धामी ने CM आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, सविंधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ

गणतंत्र दिवस 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर सीएम धामी ने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुख्यमंत्री धामी ने आज 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएम आवास पर राष्ट्रिय ध्वज फहराया। जिसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों की संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए हो रहे कार्य: सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular