Homeराज्यउत्तराखण्डकैंसर मरीजों के लिए राहत: श्रीनगर बेस अस्पताल में आज से पैलिएटिव...

कैंसर मरीजों के लिए राहत: श्रीनगर बेस अस्पताल में आज से पैलिएटिव केयर ओपीडी शुरू…..

Srinagar Cancer Patients OPDश्रीनगर (उत्तराखंड): कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल में सोमवार, 2 जून से पैलिएटिव केयर ओपीडी की शुरुआत की गई है। इस विशेष ओपीडी में कैंसर विशेषज्ञ और ऑन्कोलॉजी सर्जन डॉ. अजीत तिवारी मरीजों को परामर्श देंगे।

पैलिएटिव केयर ओपीडी का उद्देश्य मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाना है। यहां मरीजों को दर्द प्रबंधन, दवाओं की जानकारी और मानसिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। ओपीडी कक्ष संख्या 101 में संचालित होगी, जो इमरजेंसी वार्ड के पास स्थित है।

नोडल अधिकारी डॉ. मोहित ने बताया कि यह सेवा कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के दुष्प्रभावों से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगी। अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों से अपील की है कि वे समय पर ओपीडी में पहुंचें और अपनी जांच रिपोर्ट साथ लाएं।

बेस अस्पताल प्रशासन का प्रयास है कि इस सुविधा को नियमित किया जाए ताकि अधिक से अधिक मरीज लाभान्वित हो सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular