Tuesday, February 24, 2026
Home अध्यात्म आस्था चारधाम के लिए 12 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 2.50 लाख पंजीकरण, पिछले...

चारधाम के लिए 12 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 2.50 लाख पंजीकरण, पिछले साल की तुलना में पहले दिन हुए 5 गुना रजिस्ट्रेशन।

देहरादून – 10 मई से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए 12 घंटे में रिकॉर्ड पंजीकरण हुए हैं। 12 घंटे के भीतर लगभग 2.50 लाख तीर्थ यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है इसमें केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 85,034 पंजीकरण शामिल है। पंजीकरण करने के लिए उत्साह को देखते हुए पर्यटन विभाग को इस बार भी यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

बीते रोज सुबह 7:00 पंजीकरण के लिए वेबसाइट खोल दी गई थी। शाम 7:00 तक ढाई लाख तीर्थ यात्री अलग-अलग तिथियां में यात्रा करने के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले साल पहले दिन लगभग 50 हजार यात्रियों ने पंजीकरण किया था।

इसकी तुलना में इस बार 5 गुना अधिक तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है जिससे चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ का अनुमान लगाया जा सकता है। वहीं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा है कि चार धाम को लेकर अभी तक कई बैठकें की जा चुकी है और आगे भी तैयारियों को मुहूर्त रूप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2