दो दिवसीय विशेष सत्र में होगा राष्ट्रपति का आभिभाषण, फिर नैनीताल के लिए होंगी रवाना

draupadi murmu

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में रजत जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज दो दिवसीय सत्र हो रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी जिसके बाद वो नैनीताल के लिए रवाना हो जाएंगी।

दो दिवसीय विशेष सत्र में होगा राष्ट्रपति का आभिभाषण

रजत जयंती के उपलक्ष्य पर विधानसभा का विशेष सत्र में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को ही देहरादून पहुंच गई हैं। आज सत्र की शुरूआत उनके अभिभाषण से होगी। बता दें कि सत्र में सरकार राज्य स्थापना के 25 साल में हुए विकास कार्यों के साथ ही अगले 25 सालों के विकास का रोडमैप को सदन में चर्चा के लिए रखेगी।

अभिभाषण के बाद नैनीताल के लिए होंगी रवाना 

अब से कुछ ही देर में सत्र शुरू हो जाएगा। जिसके लिए सीएम की फ्लीट विधानसभा पहुंच चुकी है। आज विशेष सत्र में राष्ट्रपति का सदन में एक घंटे का संबोधन होगा। इसके बाद राष्ट्रपति नैनीताल के लिए रवाना होंगी। जहां वो रात्रिविश्राम करेंगी। जबकि मंगलवार को राष्ट्रपति कैंची धाम के दर्शन कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here