
हरिद्वार, आगामी कुंभ मेला 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियों की रफ्तार तेज कर दी है। मेलाधिकारी सोनिका सिंह खुद ग्राउंंज जीरो पर उतर कर तैयारियों का जायजा ले रहीं हैं।
Kumbh Mela 2027 की तैयारियां तेज
अगले साल होने वाले कुंभ मेले के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। खुद मेला अधिकारी सोनिका सिंह ग्राउंड जीरो पर उतरकर तैयारियों का जायजा ले रही हैं। आज सुबह मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप और दक्षद्वीप क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों, पुलों, घाटों और पार्किंग व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
आधारभूत संरचनाओं को समय पर किया जाए पूरा
मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण तय समयसीमा में पूरा हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान घाटों की सीढ़ियों, रेलिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और अतिक्रमण मुक्त भूमि पर विशेष जोर दिया गया।
काम में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
मेलाधिकारी ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देना प्रशासन की प्रतिबद्धता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह, सीओ ट्रैफिक विनोद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।



