Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस का कारनामा! ऐसे व्यक्ति को वांटेड कर दिया जिसकी चार साल...

पुलिस का कारनामा! ऐसे व्यक्ति को वांटेड कर दिया जिसकी चार साल पहले हो चुकी मौत

UTTRAKHANDविज़न 2020 न्यूज: वैसे तो पुलिस की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। लेकिन इस बार तो हद ही हो गई, पुलिस का एक ऐसा कारनामा इस बार सामने आया है जिसको सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां उत्तराखंड पुलिस ने ऐसे व्यक्ति को वांटेड कर दिया जिसकी चार साल पहले मौत हो चुकी है। मामला उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा का है। हुआ यूं कि जब ग्रामीण उक्त व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र लेकर पुलिस के पास पहुंचे तो मामला सामने आया। किच्छा के ग्रामीणों का कहना है कि किच्छा पुलिस ने 14 अगस्त को दहऊ मझरा मडयू गांव में छापा मारकर कोनैन के घर से प्रतिबंधित गौवंशीय मांस बरामद किया था। पुलिस ने मौके से कोनैन और उसके साथी अहमद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें बाद में पुलिस ने थाने से ही छोड़ दिया। ग्रामीणों ने दावा किया कि पुलिस ने जिनके पास से मांस बरामद किया, उन्हें छोड़कर चार अन्य फइम अहमद, हसनैन, मो. हनीफ और शरीफ अहमद को मांस की बरामदगी के मामले में इन चारों पर मामला दर्ज कर फरार घोषित कर दिया। जब हनीफ के परिजनों और  ग्रामीणों ने थाने में जाकर पूछताछ की की तो पता चला कि पुलिस के रिकार्ड में वांटेड मोहम्मद हनीफ वही है जिसकी चार साल पहले मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular