Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड आरक्षण को लेकर सियासी बवंडर , विधायक विधायक ने अपनी ही पार्लटी...

आरक्षण को लेकर सियासी बवंडर , विधायक विधायक ने अपनी ही पार्लटी पर लगाए आरोप…..

उधमसिंहनगर : नगर पंचायत दिनेशपुर के अध्यक्ष पद की सीट को अचानक अनारक्षित से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) महिला के लिए आरक्षित किए जाने को लेकर अब सियासी विवाद गहरा गया है। इस फैसले के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और भाजपा में ही गुटबाजी सामने आने लगी है।

विधायक अरविंद पांडे ने इस मामले में अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की सीट को आरक्षित किए जाने के पीछे पार्टी के अंदर चल रहे ‘सिंडिकेट’ का हाथ है। पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिंडिकेट उन्हें निपटाने में लगा हुआ है और किसी एक प्रत्याशी के दबाव में यह निर्णय लिया गया है।

विधायक ने भाजपा के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे षडयंत्र के तहत दिनेशपुर की नगर पंचायत अध्यक्ष की सीट को अनारक्षित से पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित करने की साजिश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि जिन प्रत्याशी के कहने पर यह फैसला लिया गया, वह अफीम तस्करी में शामिल हैं और तस्करों को बचाने के लिए पुलिस पर दबाव भी बनाते हैं। पांडे ने आगे यह भी कहा कि उक्त उम्मीदवार की एक गाड़ी तस्करी में शामिल होने के कारण पुलिस थाने में बंद है।

विधायक के इस बयान के बाद, क्षेत्र में सियासी पारा और चढ़ गया है। भाजपा की आंतरिक गुटबाजी और यह आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना यह है कि इस मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता क्या कदम उठाते हैं और इस सियासी विवाद का अंत कैसे होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2