Saturday, February 28, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में डिलीवरी बॉयज पर पुलिस की सख्ती, 165 के चालान, कई...

देहरादून में डिलीवरी बॉयज पर पुलिस की सख्ती, 165 के चालान, कई वाहन सीज…….

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने 13 मई को फूड और अन्य सामग्री डिलीवर करने वाले डिलीवरी बॉयज के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य रात्रि में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाना था।

अभियान की मुख्य बातें:

  • 165 डिलीवरी बॉयज का एम.वी. एक्ट के तहत चालान।
  • 65 वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सीज।
  • 5 वाहन ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किए गए।
  • 83 पुलिस एक्ट के तहत 14 डिलीवरी बॉयज पर कार्रवाई, ₹1.40 लाख जुर्माना।
  • 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 40 डिलीवरी बॉयज पर ₹10,000 जुर्माना।

पुलिस का सख्त निर्देश:
रात्रि के तय समय सीमा तक ही खाद्य और घरेलू वस्तुओं की डिलीवरी करें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि से दूर रहें। सत्यापन न कराने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि डिलीवरी से जुड़े सभी कर्मियों का सत्यापन सुनिश्चित करें, जिससे शहर में बढ़ रही अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

पुलिस ने डिलीवरी कंपनियों और बॉयज से सहयोग की अपील की है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2