Homeराज्यउत्तराखण्ड5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया...

5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज।

चंपावत/लोहाघाट – चंपावत जिले के लोहाघाट के एक गांव से रिश्तों को शर्मसार करती घटना सामने आ रही है। जहां रिश्ते में दादा ने अपनी 5 वर्षीय मासूम पोती के साथ दुष्कर्म किया है। मासूम के द्वारा अपनी मां को जब अपने चचेरे दादा की इन काली करतूत के बारे मे बताया तो मां के पैर तले जमीन खिसक गई।

रविवार को मासूम की मां लोहाघाट थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चचेरे दादा के खिलाफ 65 बी (बीएनएस) व 5/6 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएचओ ने बताया मामले की जांच पंचेश्वर कोतवाली की एसआई पिंकी धामी के द्वारा की जा रही है। एसएचओ ने बताया आरोपी के द्वारा इस घटना को जून व जुलाई के बीच अंजाम दिया गया था। उन्होनें बताया भारतीय न्याय संहिता के तहत यह लोहाघाट थाने में पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। एसएचओ ने कहा आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया जब मासूम की मा ने आरोपी की पत्नी को इस घटना के बारे में जानकारी दी तो आरोपी की पत्नी के द्वारा मासूम की मां के साथ मारपीट की गई, जिस पर पुलिस ने आरोपी की पत्नी के खिलाफ भी मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular