Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा रद्द l

उत्तराखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा रद्द l

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरप्रीत सिंह (सेनि) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तरकाशी के धराली और चमोली के थराली जैसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का एमआई-17 हेलिकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण करने का कार्यक्रम था। लेकिन क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण यह हवाई निरीक्षण फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

अब प्रधानमंत्री देहरादून एयरपोर्ट पर ही आपदा वीरों और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही, स्टेट गेस्ट हाउस में एक उच्चस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभाग प्रमुख भी शामिल होंगे।

बैठक में राज्य सरकार प्रधानमंत्री को आपदा से हुए नुकसान का पूरा ब्यौरा और राहत-पुनर्वास कार्यों की जानकारी देगी। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

पीएम का यह दौरा भले हवाई निरीक्षण तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन यह साफ है कि केंद्र सरकार राज्य की आपदा से पूरी तरह अवगत है और स्थिति को गंभीरता से ले रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular