Homeराज्यउत्तराखण्डबाहरी तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन , पिरान...

बाहरी तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस का सर्च ऑपरेशन , पिरान कलियर से हिरासत में लिए गए 41 संदिग्ध….

रुड़की, उत्तराखंड – पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस और PAC के द्वारा एक विशेष सर्च अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत 41 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह अभियान क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और बाहरी तत्वों की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए चलाया गया।

बताया जा रहा है कि पिरान कलियर में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक हर साल लाखों जायरीन को आकर्षित करती है। इनमें देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शामिल होते हैं। इसी कारणवश यह क्षेत्र अक्सर संदिग्ध गतिविधियों का केंद्र बन जाता है। यहां पर बांग्लादेशी नागरिकों के आने और कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के डेरा डालने की भी जानकारी सामने आती रही है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए इस सघन चेकिंग अभियान में PAC बल की मदद से संदिग्ध लोगों की गहन तलाशी ली गई। जिन 41 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है और उनकी पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular