2 फरवरी से बंद रहेगा पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग, इस वैकल्पिक रास्ते से कर सकेंगे यात्री आवागमन

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी जिले के आम लोगों के लिए जरुरी ख़बर है. सुरक्षा कार्यों के चलते दो फरवरी से लेकर पांच फरवरी तक पौड़ी कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग(NH-534) सबही प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा.

रात के समय बंद रहेगा पौड़ी कोटद्वार राष्टीय राजमार्ग

पौड़ी पुलिस ने आम लोगों के लिए एक आवश्यक जनसूचना जारी की है. जिसके मुताबिक पौड़ी–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-534) पर 20 जनवरी 2026 को हुई लैंडस्लाइड के बाद सड़क के ऊपर कई बड़े बोल्डर अभी भी खतरनाक स्थिति में लटके हुए हैं. इन बोल्डरों को हटाना जनसुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी है, जिसे लेकर प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा कार्य किया जाएगा.

यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील 

सुरक्षा कार्यों के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग–534 पर दिनांक 02 फरवरी 2026 से 05 फरवरी 2026 तक कुल चार दिनों के लिए रात्रि 09 बजे से सुबह 06 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ये प्रतिबंध केवल रात्रिकालीन समय में लागू रहेगा ताकि कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके.

इस अवधि में यात्रियों से अपील की गई है कि वे सतपुली–काण्डाखाल–सिसल्डी–डेरियाखाल वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें. पौड़ी पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे प्रतिबंधित समय में बंद मार्ग पर यात्रा न करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here