Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में चलेगा "ऑपरेशन प्रहार", कानून-व्यवस्था की होगी...

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में चलेगा “ऑपरेशन प्रहार”, कानून-व्यवस्था की होगी दैनिक मॉनिटरिंग

देहरादून : प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सीएम धामी ने नाराजगी जताई है। जिसके बाद अब प्रदेश में सीएम धामी के निर्देशों पर “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जाएगा। देहरादून में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें डीजीपी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तराखंड में चलेगा “ऑपरेशन प्रहार”

हाल ही में देहरादून में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड दीपम सेठ की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। बैठक में आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियां देते हुए कई अहम निर्देश दिए गए।

कानून-व्यवस्था की होगी दैनिक मॉनिटरिंग

आईजी गढ़वाल को देहरादून की कानून-व्यवस्था की रोजाना मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया। एसएसपी देहरादून को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही तय करने और क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियर्स पर सघन चेकिंग करने को कहा गया। साथ ही सुबह के समय पुलिसबल की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाया जाएगा विशेष अभियान

आईजी एसटीएफ और एसएसपी एसटीएफ को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। सत्यापन अभियान के तहत पीजी और किरायेदारों का सघन सत्यापन कराने और होम-स्टे गतिविधियों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। निर्धारित समय के बाद चल रहे बार और पब्स पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

डीजीपी ने साफ कहा कि राजधानी देहरादून में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी, सतर्कता और जवाबदेही के साथ काम करते हुए आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular