Homeराज्यउत्तराखण्डDehradun: ऑपरेशन क्रैकडाउन में बड़ा एक्शन, 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख...

Dehradun: ऑपरेशन क्रैकडाउन में बड़ा एक्शन, 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख जुर्माना

DEHRADUN: उत्तराखंड राज्य में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है. एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में बाहरी जिलों और राज्यों से आकर निवास कर रहे व्यक्तियों, किरायेदारों, अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं.

किरायेदारों का सत्यापन न करने पर मकान मालिकों पर वसूला जुर्माना 

इसी कड़ी में गुरूवार 12 मार्च को पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर के चौकी लक्ष्मण चौक क्षेत्रान्तर्गत गांधी ग्राम, न्यू पार्क रोड, गुरूद्वारा रोड तथा मालवीय नगर क्षेत्र में पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सम्पूर्ण क्षेत्र में पुलिस द्वारा 469 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 92 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन पर 9 लाख 20 हजार रूपए का जुर्माना किया गया.

49 व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में 

इस दौरान क्षेत्र में संदिग्ध रूप से रह रहे 49 व्यक्तियों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया. नियमों का उल्लंघन करने वाले 49 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए 12250 रू0 का जुर्माना वसूला गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान निरन्तर जारी है.

अभियान के दौरान की गयी कार्यवाही का विवरण

1 : कुल व्यक्ति जिनका सत्यापन किया गया की संख्या: 469
2 : बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों की संख्या: 92
3 : बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत अध्यारोपित किया गया

जुर्माना: – 9,20,000 रूपये 

4 : 81 पुलिस एक्ट के तहत जुर्माना किये गये व्यक्तियो की संख्या: 49
5 : 81 पुलिस एक्ट के तहत किया गया जुर्माना :  12,250 रूपये
6 : 172 बीएनएस के तहत थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या: 49
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular