Saturday, March 14, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर डोईवाला में तिरंगा यात्रा निकालकर बढ़ाया भारतीय...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर डोईवाला में तिरंगा यात्रा निकालकर बढ़ाया भारतीय सेना और प्रधानमंत्री का मनोबल….

डोईवाला : पिछले दिनों जहां भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर आतंकवादियों के कई ठिकानों को नष्ट किया और कई आतंकवादियों को मार गिराया तो वहीं देश भर में भारतीय सेना के आदम्य पराक्रम एवं शौर्य प्रदर्शन के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है डोईवाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। देर शाम भाजपा कार्यकर्ता जॉली ग्रांट चौक पर एकत्रित हुए जहां से जोरदार पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भानिया वाला तक तिरंगा रैली निकाली इस दौरान भाजपा नेत्री ममता नयाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम, साहस एवं शौर्य की जितनी प्रसंसा की जाए वह कम है । आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ देश के जवानों के साथ व प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2