Homeराज्यउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आश्वासन पर 13 अगस्त से सड़क की...

राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आश्वासन पर 13 अगस्त से सड़क की मांग को लेकर चल रहा आन्दोलन स्थगित।

चमोली – राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने शनिवार को मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर आन्दोलनकारियों के धरनास्थल मोहनखाल में पहुंचे। सड़क का समर्थन करते हुए कहा कि 1972 में मोहनखाल से कानातोली तक 12किमी सड़क का निर्माण हुआ है।

इसका विस्तारीकरण होना आवश्यक है, इस संबंध में भट्ट ने मुख्य वन संरक्षक से दूरभाष पर वार्ता की है। कहा कि मुख्य वन संरक्षक ने भी सड़क विस्तारीकरण के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट के आश्वासन पर 13 अगस्त से मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक धरना स्थगित हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular