Homeराज्यउत्तराखण्डNRI प्रेमी की पत्नी को मारने पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ ऐसा, पढ़िए...

NRI प्रेमी की पत्नी को मारने पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ ऐसा, पढ़िए पूरी खबर…….

इश्क के जुनून में हद से गुजरते हुए एनआरआइ प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका उसकी पत्नी की हत्या करने उसके घर पहुंच गई। गंडासा, कैंची और व्हाइटनर लेकर पहुंची प्रेमिका और पत्नी में जमकर गुत्थमगुत्था हुई, प्रेमिका ने अपने  प्रेमी की पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। एनआरआइ की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका और उसके एनआरआइ प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के नथुवावाला का है।

पीछे से किया हमला 

रायपुर पुलिस के मुताबिक टिहरी के पगारी पट्टी निवासी अमित चमोली आयरलैंड के होटल में नौकरी करता है। जबकि पत्नी सुमति नथुवावाला में दस और 8 साल के दो बच्चों के साथ किराये पर रहती है। सुबह के समय घर के बाहर लगी क्यारी में पानी देने के बाद सुमति जैसे ही घर में दाखिल हुई, तो मेन दरवाजे के परदे के पीछे छिपी एक युवती ने सुमति पर हमला कर दिया। सुमति जैसे-तैसे खुद को उसके चंगुल से छुड़ाकर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागी। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घर में छिपी युवती को धर दबोचा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो चौंकाने वाली कहानी सामने आई।

वाट्सएप पर की थी पूरी प्लानिंग

पुलिस पूछताछ में आरोपी युवती आफरीन सिद्दीकी ने जो बताया, उसे सुन सब हैरान हो गए। उसने कहा, वो सुमति के पति अमित से तीन साल से प्यार करती है। आयरलैंड से अमित ने ही उसे सुमति को मारने के लिए भेजा था, ताकि दोनों शादी कर सकें। लेकिन सुमति उनकी राह में रोड़ा बन रही थी। लिहाजा अमित ने उसे सलाह दी कि यदि वह सुमति को रास्ते से हटा दे तो वह उसका हो जाएगा। इसके लिए दोनों ने वाट्सएप पर चैटिंग करते हुए प्लानिंग की थी।

हत्या की पूरी तैयारी के साथ पहुची थी आफरीन  

आरोपी आफरीन पूरी तैयारी से सुमति के घर पहुंची थी। रायपुर थाना एसओ हेमेंद्र नेगी ने बताया कि आफरीन के बैग से व्हाइटनर, कैंची, गंडासा व रुमाल बरामद हुआ है। रुमाल में उसने पहले से व्हाइटनर लगा रखा था। प्लान था कि आफरीन पहले सुमति को बेहोश करेगी, इसके बाद कैंची या गड़ासे से उसका काम तमाम कर देगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular