Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी बांध की झील में अब मिलेगा क्रूज बोट का आनंद, साहसिक...

टिहरी बांध की झील में अब मिलेगा क्रूज बोट का आनंद, साहसिक खेलों के शौकिनों के लिए नई सुविधा।

टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी बांध की झील में अब साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव जोड़ने वाली सुविधा शुरू हो गई है। फ्लोटिंग हट्स के बाद अब सैलानी झील में क्रूज बोट पर रात बिताकर पर्यटन गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। 12 कमरों वाले इस क्रूज बोट का संचालन पीपीपी मोड पर किया जा रहा है, जो कोटीकाॅलोनी से डोबरा-चांठी पुल तक चलता है।

इस क्रूज बोट की निर्माण लागत लगभग आठ करोड़ रुपये है, और इसे पर्यटन विभाग के सहयोग से एक निजी कंपनी द्वारा तैयार किया गया है। क्रूज में पर्यटकों के रुकने के लिए 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा, क्रूज की छत पर पर्वतीय क्षेत्रों के घरों में इस्तेमाल होने वाली पठाल की प्रतिकृति की डिजाइन की गई है।

टिहरी झील में वर्ष 2014-15 में बोटिंग सेवा शुरू की गई थी, और अब यहां 100 से अधिक बोटों का संचालन हो रहा है, जिनमें पैरासेलिंग, बनाना राइडिंग, स्पीड बोट, जेट स्की, जॉर्बिंग, वाटर रोलर, और वाटर स्कूटर जैसी गतिविधियाँ शामिल हैं। इसके अलावा, डोबरा-चांठी और पीपलडाली में नए बोट प्वाइंट्स भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

टिहरी जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने बताया कि फिलहाल क्रूज बोट का ट्रायल रन चल रहा है और जल्द ही बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी।

#TehriLake #CruiseBoat #AdventureSports #UttarakhandTourism #FloatingHuts #WaterSports #TourismInUttarakhand #TehriDam #CruiseExperience #UttarakhandAdventures #TravelIndia

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular