Homeराज्यउत्तराखण्डपहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए नई युवा नीति होगी लागू, युवतियों का...

पहाड़ी सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए नई युवा नीति होगी लागू, युवतियों का सशक्तिकरण होगा प्राथमिकता।

देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने पहाड़ी सीमावर्ती और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की युवतियों के सशक्तिकरण और विकास के लिए एक “नई युवा नीति” बनाई है, जिसे 12 जनवरी 2025 को लागू किया जाएगा।

New youth policy implement in Uttarakhand on January 12

युवा मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि इस नई नीति के माध्यम से राज्य के युवा समाज को एक नई दिशा प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से, यह नीति पहाड़ी बॉर्डर और आपदा प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायक होगी।

युवतियों के लिए जेंडर बजट का प्रावधान

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उत्तराखंड के पहाड़ी और सीमावर्ती इलाकों की युवाओं की जरूरतें और समस्याएं राज्य के अन्य क्षेत्रों से भिन्न हैं। इसलिए, इस नीति को बनाते समय इनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी गई है। इस युवा नीति के ड्राफ्ट में सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई विशेष प्रावधान जोड़े गए हैं। विशेषकर 15 से 29 वर्ष की आयु की युवतियों के लिए “जेंडर बजट” का प्रावधान किया गया है, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

मंत्री ने आगे कहा कि इस नई युवा नीति का विशेष उद्देश्य राज्य के पहाड़ी सीमावर्ती और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पलायन को रोकना और स्थानीय युवतियों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस नीति के तहत युवतियों को आर्थिक विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, जो महिलाओं को एक नई दिशा देने में सहायक होगा।

#NewYouthPolicy #Uttarakhand #WomenEmpowerment #Gender #BudgetforYouth #Employment #Opportunities #YouthDevelopmentPolicy #MigrationPrevention #January12 #YouthPolicyLaunch

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular