Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए नायब सैनी, मुख्यमंत्री...

हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए नायब सैनी, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई।

देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नायब सैनी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में हरियाणा के विकास की यात्रा निरंतर आगे बढ़ेगी और राज्य नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

इस अवसर पर उन्होंने सैनी की नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की और हरियाणा के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

#ChiefMinister #PushkarSinghDhami #Haryana #BJP #MLA #NayabSaini #Congratulations #PrimeMinister #NarendraModi #Leadership #Growth #State #Achievements #Commitment

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2