हल्द्वानी- नया मोटर वाहन अधिनियम कई लोगों पर भारी पड़ रहा है। इसके तहत जो जुर्माना लग रहा है, वह उनके पुराने वाहन की कीमत जीतना है। हल्द्वानी में पुलिस ने राजपुरा रेलवे फाटक पर एक बाइक सवार युवक का दस हजार रुपये का चालान कर दिया। युवक का कहना था कि उसके बाइक की कीमत ही दस हजार होगी। राजपुरा निवासी सनी के भाई के नाम से बाइक है। शनिवार की शाम वह बाजार के लिए बाइक से जा रहा था। राजपुरा रेलवे फाटक पर बगैर हेलमेट पहने युवक को देखते ही सीपीयू ने रोक लिया। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने अलग-अलग मदों में युवक का दस हजार रुपये का चालान कर दिया। सीपीयू प्रभारी हरकेश सिंह ने बताया कि पहले भी इस प्रकार का विभिन्न धाराओं के तहत चालान हुआ है। जुर्माना जमा नहीं करने पर दस हजार का चालान होगा। यदि समय से जुर्माना भुगतान करेगा तो उसकी राशि कम हो जाएगी।



