रुद्रपुर: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक गिरफ्तार, परिजनों में बढ़ी चिंता

रुद्रपुर: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक शर्मनाक और चिंताजनक मामला सामने आया है. जिले के कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक कोचिंग शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

शिकायत दर्ज होते ही हरकत में आई पुलिस

दरअसल, 13 फरवरी को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली ट्रांजिट कैंप में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उनकी नाबालिग बेटी पिछले करीब दो वर्षों से आनंद विहार स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान कोचिंग शिक्षक ने भरोसे का गलत फायदा उठाया और छात्रा को बहला-फुसलाकर एक होटल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया. इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकादमा दर्ज किया गया. जैसे ही मामला दर्ज हुआ, पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.

मोदी मैदान के पास से आरोपी गिरफ्तार

इसी कड़ी में पुलिस को 14 फरवरी की शाम करीब 6:50 बजे मुखबिर से अहम सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को मोदी मैदान के पास से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई अहम जानकारियां सामने आई हैं.

आरोपी की पहचान- विशाल कुमार सिंह (29 वर्ष) पुत्र वीरेंद्र सिंह, मूल निवासी किशनपुर टोला, जलालपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) 

आरोपी शिक्षक को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को किसी भी कोचिंग संस्थान में भेजने से पहले वहां के संचालकों और शिक्षकों की पूरी जानकारी और पृष्ठभूमि की जांच अवश्य करें.                                                                                    –महेश कांडपाल, एसआई, कोतवाली ट्रांजिट कैंप-  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here