विज़न 2020 न्यूज: टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर शुक्रवार को ऐसा चमत्कार हुआ कि जिसने भी सुना वो दंग रह गया।आइए जानते हैं पूरा मामला। दरअसल शुक्रवार को पिथौरागढ़ से एक मैक्स 12 सवारियों को लेकर धारचूला को जा रहा था। ओग्ला से तीन किमी आगे चालक ने जैसे ही मोड़ काटा तो उसकी तरफ की खिड़की खुल गई,अचानक खिड़की खुलने से चालक चलते वाहन से सड़क पर जा गिरा। इस पर वाहन में सवार बच्चों सहित 12 यात्रियों की चीख पुकार शुरू हो गई। पल भर में वाहन 10 फीट चौड़ी सड़क छोड़कर किनारे की तरफ निकल गया। इस स्थान पर सड़क चौड़ीकरण के कार्य के चलते सड़क किनारे पर मिट्टी का ढेर लगाया हुआ था। मैक्स सीधे मिट्टी के ढेर में घुस गयी और और खाई के निकट रुक गयी। यदि मैक्स छह ईंच आगे और सरकती तो निश्चित रूप से खाई में जा गिरती। नीचे करीब 100 मीटर गहरी खाई थी और गुरजिया नाला उफान पर था। 12 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। अब इसे किसी